शहर

30 हाल की खबरें

शहर

मेट्रो खाली... तफरीह वाले ज्यादा

मेट्रो खाली... तफरीह वाले ज्यादा

इंदौर नप्र। गांधीनगर से मालवीय नगर तक मेट्रो को 6 सितंबर से चलाया जा रहा है। सवारियों का टोटा है। घूमने वाले ज्यादा हैं। खाली ट्रेन में बच्चे मस्ती करते हुए दिखे। रानी अवंतीबाई लोधी स्टेशन से बापट चौराहा तक कल …शाम 6 से 7 बजे के बीच पांचों डब्बों में महज 50 से 60 लोग सवार थे। करीब 70 फीसद घूमने-फिरने आए थे। राकेश ने बताया बच्चे कई दिन से जिद कर रहे थे तो घुमाने लाए है। पास बैठे आनंद राठौर ने बताया कि गांधीनगर में जॉब करते है। विजयनगर में रहना है। बाइक से आना-जाना करते थे। हाथ फैक्चर होने की वजह से मेट्रो से सफर कर रहे है। मेट्रो स्टेशनों में सुरक्षा तो है, लेकिन पार्किंग का इंतजाम नहीं है। स्टेशन गेट के सामने वाहन खड़े किए जा रहे है। स्टेशन में मशीन से जांच हो रही है। सामान जांच के लिए स्कैनर मशीन लगी है। गार्ड यात्रियों को हिदायत देते नजर आए कि ट्रेन आने के बाद ही पीली लाइन क्रॉस करें। स्टेशन पर जाने के लिए स्केलेटर, लिफ्ट और सीढ़ियां हैं। ऊपर जाने वाले इस्केलेटर चालू और उतरने वाले बंद है।

प्रमुख खबरें

गीता रामेश्वरम् ट्रस्ट की तीन झांकियां

शहर

गीता रामेश्वरम् ट्रस्ट की तीन झांकियां

इंदौर। श्री गीता रामेश्वरम् ट्रस्ट ने गणेश विसर्जन चल समारोह के लिए तीन झांकियाँ बनवायी हैं। मालवा मिल के अंदर भोलेनाथ की बारात, स्वदेशी मिल में नशाखोरी के खिलाफ शराब मुक्ति और तीसरी राजकुमार मिल में हनुमान के लंका दहन पर झांकी है। मदन परमालिया ने बताया कि ट्रस्ट के संरक्षक और पूर्व विधायक मान्य सत्यनारायण पटेल ने झांकियां बनवाने में मदद की।

हवाईअड्डे की ढाई सौ करोड़ ~ की जमीन पर कब्जा

शहर

हवाईअड्डे की ढाई सौ करोड़ ~ की जमीन पर कब्जा

इंदौर. नगर प्रतिनिधि। एयरपोर्ट अथारिटी 165 एकड़ जमीन विस्तार के लिए सरकार से ले रही है, वहीं सवा लाख वर्गफुट खुद की जमीन नहीं संभाल पा रही। शिकवा-शिकायतों के बाद पचास हजार वर्गफुट जमीन से बमुश्किल कब्जा हटा, वहीं पचहत्तर हजार वर्गफुट जमीन अभी भी आजाद होना बाकी है। पुराने टर्मिनल भवन और पंचशील नगर के बीच करीब ढाई सौ करोड़ रुपए की जमीन के मामले में एडवोकेट प्रमोदकुमार द्विवेदी का कहना है कि एयरपोर्ट अथारिटी ने यहां कुछ जमीन रिलायंस पेट्रोल पंप और बिजली कंपनी को लीज पर दे रखी है। बाकी जमीन पर कब्जा है। हालांकि शिकायत के बाद कुछ कब्जे हटे हैं, जहां एयरपोर्ट अथारिटी ने बोर्ड लगा दिया है। मेनरोड की जमीन पर कालोनाईजर, फार्म हाउस मालिक और बोरवेल कंपनी का कब्जा है। रेस्टोरेंट संचालकों को जमीन यह कहकर किराए पर दी गई है कि जमीन लीज पर मिली है। द्विवेदी ने इसकी सबूत समेत शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई तो प्रधानमंत्री कार्यालय से लेकर नागरिक उड्डयन मंत्री तक बात पहुंचाई। वहां से जांच रिपोर्ट मंगवाई गई। आरोप है कि एयरपोर्ट डायरेक्टर ने सही जानकारी नहीं भेजी तो आला अधिकारियों को हकीकत बताई। रेस्टोरेंट में आये दिन होने वाली पार्टी आदि की जानकारी भेजी। चेताया भी कि बिना कब्जा हटाए पुराने एयरपोर्ट टर्मिनल भवन का उपयोग किया तो हादसे का डर रहेगा। यह मुद्दा भी उठेगा कि एयरपोर्ट अथारिटी एक तरफ तो सरका

पुरानी बस…... नई रंगत से दौड़ी!

शहर

पुरानी बस…... नई रंगत से दौड़ी!

इंदौर. नगर प्रतिनिधि। मध्यप्रदेश राज्य परिवहन निगम बंद होने के दो दशक बाद आज से मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा शुरू हो रही है, लेकिन आगाज को लेकर जैसी उम्मीद थी, वैसा कुछ दिखाई नहीं दे रहा। पुरानी बसों को नया नाम देकर दौड़ाया जा रहा है कि नई बसें जितनी चाहिए थीं, मिल नहीं पाई हैं। एआईसीटीएसएल के सीईओ अर्थ जैन की मानें तो बसों का जो बेड़ा अभी मौजूद है, उसमें अगले कुछ दिनों में बढ़ोतरी हो जाएगी। कुछ बसों को जरूर नई रंगत के साथ सड़क पर उतार रहे हैं। बताते हैं कि सरकारी बसों को आज से शुरू जरूर किया जा रहा है, लेकिन पूरी ताकत से सड़क पर दौड़ने में वक्त लगेगा। जो कुछ तय किया था, उसमें से बहुत काम अभी बाकी हैं। फिलहाल तो बसों के नए रंग के अलावा कुछ नया नहीं दिख रहा। प्रायवेट बसवाले भी पहले की तरह ही काम कर रहे हैं। उन पर कोई असर नहीं हुआ। दिखाई थी नई बसें कुछ दिन पहले इंदौर में दो दिन की समिट हुई थी। वहां तमाम नई बसें खड़ी थीं। ऐसी लक्झरी बसें चलाने का दावा था, पर जब तक नई बसें नहीं आ जातीं, पुरानी से काम चलाया जा रहा है।

क्रेन और पोकलेन से गणेश विसर्जन...!

शहर

क्रेन और पोकलेन से गणेश विसर्जन...!

इंदौर: नगर प्रतिनिधि। गणेश विसर्जन के लिए आज इंदौर के जवाहर टेकरी पर नगर निगम ने खास इंतजाम किए हैं। एक पोकलेन मशीन और क्रेन लगाई गई है, जिससे छोटी से लेकर बड़ी गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा सकेगा। इसके साथ ही 50 मजदूर भी लगाए गए हैं, जो पूजन सामग्री का विसर्जन करेंगे। नगर निगम वर्कशॉप प्रभारी मनीष पांडे ने बताया कि हर बार जवाहर टेकरी पर गणेश विसर्जन के लिए बेहतर से बेहतर व्यवस्था करने की कोशिश की जाती है। इस बार क्रेन को इस तरह तैयार किया गया है कि छोटी गणेश प्रतिमाएं हाइड्रोलिक मशीन के जरिए सीधे तालाब में विसर्जित की जा सकेंगी। वहीं, बड़ी गणेश प्रतिमाओं के लिए पोकलेन मशीन से जुड़ा एक पिंजरा बनाया गया है। इस पिंजरे में गणेश प्रतिमा को रखकर तालाब में विसर्जित किया जाएगा। यह पिंजरा पूरी तरह ऑटोमेटिक है और रिमोट से खुलता और बंद होता है। उन्होंने बताया कि इस बार जवाहर टेकरी पर करीब 5 हजार से ज्यादा गणेश प्रतिमाएं आने की उम्मीद है। नगर निगम ने सुबह से ही तैयारियां शुरू कर दी थीं। सुबह कुछ लोग विसर्जन के लिए पहुंचे भी थे, लेकिन उनकी प्रतिमाएं फिलहाल सुरक्षित रख ली गई हैं। दोपहर 1 बजे के बाद विसर्जन शुरू किया जाएगा। नगर निगम ने शहर के अलग-अलग चौराहों पर गणेश प्रतिमाएं कलेक्ट करने के लिए काउंटर लगाए हैं। इन्हीं स्थानों से दोपहर बाद गणेश प्रतिमाएं जवाहर टेकरी पहुंचना शुरू होंगी।

ताजा खबरें

अगले साल तक चांदी चार लाख ~!

शहर

अगले साल तक चांदी चार लाख ~!

इंदौर। औद्योगिक मांग बढ़ने और खदानों से चांदी की सीमित आपूर्ति के चलते दाम बढ़ने का अनुमान है। केडिया एडवाइजरी की रिपोर्ट के अनुसार, अगले छह महीनों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी 85-90 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती है। अभी भाव करीब 65 डॉलर प्रति औंस है। रिपोर्ट में कहा है कि दिवाली 2027 तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी 120 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती है। रुपये-डॉलर की दर, आयात शुल्क और अन्य लागत को देखते हुए घरेलू बाजार में चांदी करीब 4 लाख रुपए किलो तक पहुंचने के आसार है। सितंबर 2026 में भाव करीब 2.34 लाख रुपए किलो था। इस हिसाब से करीब 71 फीसद तक तेजी की संभावना है। हाजर बाजार में कल चांदी 2 हजार रुपए टूटी थी जो आज रिकवर हो कर 1500 रुपए बढ़त पर है। इसी तरह सोना भी आज 400 रुपए की तेजी लिए हुए है।

नगर निगम की 11 हल्ला गाड़ियों से बैटरी चोरी

शहर

नगर निगम की 11 हल्ला गाड़ियों से बैटरी चोरी

इंदौर. नगर प्रतिनिधि। घर-घर से कचरा लेने वाली गाड़ियों की पार्किंग में भंडारा होने के कारण इन्हें फायर स्टेशन की जमीन पर खड़ा किया था, जहां पंद्रह में से ग्यारह गाड़ियों की बैटरी चोरी हो गई। इंदौर वायर चौराहे पर कालका माता मंदिर के पास नगर निगम की पार्किंग है। यहां झोन-1 के कर्मचारियों ने परसों सुंदर कांड, महाआरती और भंडारे का आयोजन रखा था। एक दिन पहले टेंट लगाकर खाना बनाने की तैयारी शुरू हो गई थी। इसलिए पार्किंग से हल्ला गाड़ियां हटा दी गईं। इन्हें सिपाही करण कुशवाह से पूछकर लक्ष्मीबाई नगर फायर स्टेशन में खड़ा कर दिया गया। कार्यक्रम के बाद अगले दिन सुबह साढ़े चार बजे वाहन प्रभारी विक्की यादव और सहायक वाहन सुपरवाइजर विशाल संदल, ड्राइवरों को लेकर गाड़ी निकालने पहुंचे तो दंग रह गए कि डोर टू डोर गाड़ियों में से बैटरी गायब थी। नाइट ड्यूटी के चौकीदार और सिपाही सो रहे थे, जिन्हें जगाया और सभी 15 गाड़ियां चेक की तो मालूम हुआ कि 11 गाड़ियों की बैटरी गायब है। चौकीदार और सिपाही कोई जवाब नहीं दे पाए कि ऐसा कैसे हुआ। यहां सीसीटीवी कैमरे भी नहीं हैं कि चोरों का पता लग सके। जिम्मेदारों से जवाब मांगा तो उत्तर मिला कि आप रिपोर्ट डाल दो। हम कुछ नहीं कर सकते। विक्की यादव ने तत्काल अपने अधिकारियों को सूचना दी और सुबह 4 बजकर 50 मिनट पर नगर निगम कंट्रोल रूम और वर्कशॉप कंट्रोल रूम पर इसकी जानकारी दी। वर

रिक्शों पर कार्रवाई...

शहर

रिक्शों पर कार्रवाई...

इंदौर. नप्र। यातायात थाना प्रभारी (जोन-3) अरविंद दांगी की टीम ने 206 ऑटो और ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। ये नो-पार्किंग में गाड़ी खड़ी कर सवारियों को बैठा-उतार रहे थे, जिससे ट्रैफिक बिगड़ रहा था। इसके साथ ही वन-वे नियम, नंबर प्लेट, ओवरलोडिंग, बीमा, फिटनेस सहित अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर भी कार्रवाई की गई।

मिठाई में फफूंद... बंद कराई दुकान

शहर

मिठाई में फफूंद... बंद कराई दुकान

इंदौर. नगर प्रतिनिधि। सिद्धार्थनगर (गांधीनगर) में मां चामुंडा स्वीट एवं नमकीन की शिकायत मिली थी कि यहां फंगस वाली मिठाई बेची जा रही है। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम पहुंची तो पता लगा दुकानदार ने मिठाई फेंक दी है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीष स्वामी ने बताया कि जांच में दुकान का लायसेंस नहीं मिला, जिसके कारण उसे बंद करा दिया गया। वहीं दुकान से मोदक के नमूने लिए, जो जांच के लिए भोपाल प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। गोल्डन स्टे बॉयज़ हॉस्टल, मनोरमा गंज भी टीम पहुंची, जहां कई खामी मिली। किचन में कुछ खाद्य पदार्थ खुले में रखे मिले। पेस्ट कंट्रोल सर्टिफिकेट, पानी की जांच रिपोर्ट एवं खाद्य हैंडलर्स के मेडिकल सर्टिफिकेट पेश नहीं किए गए। जरूरी दस्तावेज पेश करने के निर्देश दिए। गंदा मिला फ्रीजर: यूनिटी फूड्स, पुष्परत्न सॉलिटेयर, न्यू पलासिया की जांच में फ्रीजर की साफ-सफाई संतोषजनक नहीं पाई गई। मसाला सैंडविच के निर्माण में उपयोग की जाने वाली कच्ची खाद्य सामग्री और मसालों के नमूने लिए गए।

एक्रोपोलिस कॉलेज में निबंध, लेखन, पोस्टर प्रतियोिगता

शहर

एक्रोपोलिस कॉलेज में निबंध, लेखन, पोस्टर प्रतियोिगता

इंदौर। एक्रोपोलिस इंस्टीट्यूट में बीबीए विभाग ने हिंदी दिवस पर ‘भारतीय ज्ञान परंपरा’ विषय पर कार्यक्रम किया। हिंदी भाषा, साहित्य, भारतीय संस्कृति और ज्ञान परंपरा से जुड़े विषयों पर निबंध लेखन, पोस्टर, भूमिका अभिनय और हिंदी वृत्तचित्र प्रतियोगिताएं हुईं। करीब 75 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। समन्वयक अनीता नाईक ने बताया कि निबंध में तनिषा पाटीदार अव्वल, श्रुति दुबे दुसरे और प्रियांशी शर्मा तीसरे नम्बर पर रहीं। हिंदी वृत्तचित्र में हर्षिता पटेल और राघव बंसल की टीम विजेता रही। भारत की ज्ञान गाथा, भारत के वैज्ञानिकों के साथ विषय पर भूमिका अभिनय प्रतियोगिता में प्रांजल तिवारी अव्वल रहीं। भारतीय ज्ञान परंपरा की रचनात्मक अभिव्यक्ति विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता में वैष्णवी जोशी जीती। जज पुष्पा पाठक, श्रुति चैतन्य, ममता पांड्या, प्रो. कविता विजय थीं। डायरेक्टर अनंत ग्वाल ने इनाम दिए।

कालाकुंड में लायंस का उत्सव

शहर

कालाकुंड में लायंस का उत्सव

इंदौर। लायंस क्लब ऑफ इंदौर नार्थ के सदस्यों ने कालाकुंड में पारिवारिक उत्सव मनाया। कई प्रतियोगिताएं हुई। पौधे लगाए गए। भूपेन्द्र भाटिया, हरबेलसिंह चड्ढा, डॉ. अतुल नाहर ने सदाबहार फिल्मी गीत सुनाएं। कल्पना नाहर की अगुवाई में तंबोला हुआ। जगजीतसिंह खनूजा, भूपेन्द्रसिंह भाटिया, नवीन भाटिया, राजेश डोंगले, राजेश श्रीवास्तव, नरेश लखोटिया, संजीव राजदान शामिल हुए।

अखाड़ों के उस्ताद-कलाकारों का सम्मान

शहर

अखाड़ों के उस्ताद-कलाकारों का सम्मान

इंदौर। मालवा मिल चौराहे पर डोल का स्वागत कर अखाड़ों के उस्तादों और कलाकारों का सम्मान किया गया। अतिथि विधायक महेंद्र हार्डिया, सभापति मुन्नालाल यादव, पूर्व नगर अध्यक्ष कैलाश शर्मा, हरिनारायण यादव, सूरज केरो, कैलाश पिपले, एमआईसी जीतू यादव, नंदकिशोर पहाड़िया, चंदू राव शिंदे, कल्याण देवांग, एकलव सिंह गौड़, रत्नेश मेंदोला, यशवन्त काशिद, राकेश टकले, धर्मेंद्र साहू, सोनू काशिद, बंटी भरूडे, नितेश जैन, सतीश लांभाते थे। रघु यादव, योगेश ठाकुर, सुभाष ठाकुर, अंकित मौर्य ने स्वागत किया।

दिनभर काम किया, सुबह नहीं उठे

शहर

दिनभर काम किया, सुबह नहीं उठे

इंदौर : नप्र। कलेक्ट्रेट में राजस्व निरीक्षक मनीष भार्गव ने परसों पूरे दिन दफ्तर में काम किया। शाम छह बजे आरती में शामिल हुए। घर खाना खाया और सो गए। सुबह नहीं उठे। पत्नी जगाने गई। शरीर में हलचल नहीं हुई। डॉक्टर बुलाया, तो पता चला कि पांच-छह घंटे पहले ही मौत हो चुकी है। मल्हारगंज तहसील में आरआई थे। कुछ दिन पहले ही भू-अभिलेख शाखा में भेजा गया था। पचपन बरस के थे और कोई बीमारी नहीं थी।

हर समय डरे रहते थे...

शहर

हर समय डरे रहते थे...

नगर प्रतिनिधि। मुश्ताक खान इंदौर में फिल्म ‘गौरीशंकर गोहरगंज वाले’ की शूटिंग के लिए आए थे। कपिल खादीवाला से अच्छी दोस्ती हो गई थी। कपिल बताते हैं कि मुश्ताक खान को इंदौर पसंद था। खासकर यहां का पोहा-जलेबी। दिल्ली में दो साल पहले जन्मदिन पार्टी में उनके साथ किडनैपिंग हुई थी। पांच लाख रुपए जबरन वसूने थे, तब से डरे हुए थे। इंदौर में शूटिंग के दौरान अकेले बाहर निकलने से बचते थे। जलेबी के शौकीन थे, होटल में ही मंगवा लेते थे। फिल्म यूनिट की पार्टी में उन्हें बुलाने की जिम्मेदारी मुझे मिली। काफी समझाने के बाद भी तैयार हुए। पार्टी यादगार हो गई। मुश्ताक ने जमकर डांस किया। लगा जैसे उस रात उनके भीतर बैठा डर हद तक बाहर निकल गया हो। उन्हें इंदौर और आसपास के इलाकों में ले गया। माहौल पसंद आया। मुश्ताक खान के किस्से सुनाते थे कि उनके पास रहने की जगह नहीं थी, खाने के पैसे नहीं थे। बरसों तक छोटे-मोटे किरदार किए। कहते थे कि आमिर और शाहरुख के साथ मौका मिला तो लगा था कि करियर चल पड़ा है, लेकिन पहचान मिलने में कई साल लग गए। 60 बरस की उम्र में ‘वेलकम’ ने मुकाम दिया। जिस कलाकार ने छोटे-छोटे किरदारों से करीब तीन दशक तक खुद को टिकाए रखा, उसे आखिरकार ऐसा किरदार मिला, जिसने उसे पहचान दी। इंदौर में साथ बिताए दिन कपिल के लिए सिर्फ शूटिंग की यादें नहीं हैं, बल्कि ऐसे कलाकार की बातें हैं, जिसने डर के बावजूद मुस्कु

गुंडों के भरोसे शांति की उम्मीद... पुलिस को

शहर

गुंडों के भरोसे शांति की उम्मीद... पुलिस को

इंदौर. नगर प्रतिनिधि। त्योहारों को देखते हुए खजराना के गुंडों को थाना प्रभारी मनोज कुमार सेंधव ने बुलाया और उनसे डोजियर भरवाए। साथ ही चेतावनी दी गई कि शांतिपूर्वक घर में ही रहें। खजराना थाने के लिस्टेड गुंडों को थाना परिसर में बुलाया गया और उन्हें कहा गया कि अनंत चतुर्दशी चल समारोह से लेकर सारे त्योहारों तक हमें शांति बनाए रखना है। जिलाबदर गुंडों पर निगरानी है। जो लोग गुंडागिर्दी करेंगे उन्हें भी बख्शा नहीं जाएगा। आप लोग भी शांति से रहो। अगर किसी ने बदमाशी करने की कोशिश की तो उसके परिणाम भी भुगतना पड़ेंगे। लोगों की जिंदगी के साथ खेलने वालों को मैं छोड़ूंगा नहीं। आप लिस्टेड अपराधी हो, समझाइश के लिए तुम्हें थाने बुलाया गया है। उसके बावजूद अगर अपराध करने की कोशिश की तो सबक के लिए भी तैयार रहना। गुंडों के नए फोटो और मोबाइल नंबर भी लिए गए, साथ ही रेड, यलो नोटिस भी तामिल किया गया। बताते हैं कि खजराना के अलावा आसपास के थानों में भी गुंडों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा गया है। दो दिन से गुंडों को पकड़ने की मुहिम भी चल रही है और कई अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।

भूटान में नाव पलटी, इंदौर के समाजसेवी की मौत...

शहर

भूटान में नाव पलटी, इंदौर के समाजसेवी की मौत...

इंदौर : नप्र। साउथ तुकोगंज की प्रिंसेस वेली बिल्डिंग में रहने वाले जयंती सिंघवी की भूटान में मौत हो गई है। सिंघवी और उनके परिवार के लोग पिछले दिनों भूटान गए थे। नाव में यात्रा करने के दौरान वो पलट गई थी, जिसमें कई लोग डूब गए थे। कुछ लोगों को बचा लिया गया है। नाव डूबने से जयंती सिंघवी की मौत हो गई है। मुंबई की महिला भी साथ थी, जिनकी मौत भी हो गई। सिंघवी इंदौर के जाने-माने समाजसेवी होने के साथ लोगों की मदद के लिए हमेशा आगे रहते थे।

चबूतरा तोड़ा, रहवासियों ने थाना घेरा

शहर

चबूतरा तोड़ा, रहवासियों ने थाना घेरा

इंदौर : नगर प्रतिनिधि। मोतीतबेला चौराहे पर शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने के लिए बनाए गए चबूतरे को नगर निगम ने तोड़ दिया। गुस्साए रहवासियों ने चार घंटे तक पंढरीनाथ थाने पर हंगामा मचाया। कल रात करीब 8 बजे नगर निगम की टीम चौराहे पर पहुंची और चबूतरे को तोड़ दिया। यहां रहने वाले तारीक खान की शिकायत पर कार्रवाई की गई। रहवासियों को जैसे ही भनक लगी तो वो इकट्ठा हो गए। भाजपा और हिंदू संगठन के कार्यकर्ता भी यहां पहुंच गए। उन्होंने पंढरीनाथ थाने का घेराव कर दिया। रात करीब 9 बजे शुरू हुए घेराव का समापन 1 बजे हो पाया है। रहवासियों का आरोप था कि विधायक और पार्षद ने इसका भूमि पूजन किया था। नगर निगम ने रहवासियों को भरोसे में क्यों नहीं लिया। उनका आरोप यह भी है कि जिस पक्ष ने शिकायत की है, उनके भी यहां पर कब्जे हैं। उसे भी तोड़ा जाना चाहिए। पुलिस अधिकारियों ने इस मामले में कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। गणेश पंडाल में युवक के साथ मारपीट : चंदननगर पुलिस ने संदीप बारोदिया, स्कीम नंबर 71 की रिपोर्ट पर मोती पटेल के खिलाफ केस दर्ज किया है। गणेश पंडाल में आरती के बाद कहासुनी हो जाने पर मुलजिम ने फरियादी के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। बताते हैं कि फरियादी और मुलजिम के बीच पहले भी झगड़ा हो चुका है। कल फिर मारपीट की नौबत आ गई।

डेढ़ दर्जन अपराधों वाले मोनू चौरसिया गिरोह का प्लाॅट पर कब्जे का खेल…!

शहर

डेढ़ दर्जन अपराधों वाले मोनू चौरसिया गिरोह का प्लाॅट पर कब्जे का खेल…!

इंदौर : नगर प्रतिनिधि। ढेरों अपराधों से लदा गुंडा, नगर निगम और पुलिस के साथ गठजोड़ कर बरसों से प्लाटों पर कब्जे का खेल कर रहा है। पुलिस आयुक्त संतोषसिंह के पास मामला पहुंचा है। डीसीपी क्राइम की टीम जांच करेगी। संजय गांधी नगर बिजलपुर के महेश मुरारीलाल नागदावाला ने पुलिस आयुक्त संतोषसिंह को शिकायत की है। इसमें कहा है कि उसने दुर्गानगर तेजपुर गड़बड़ी में नवदुर्गा गृह निर्माण सहकारी संस्था मर्यादित का प्लाट नंबर 4 खरीदा था। इसका उसके पास आवंटन लेटर और दस्तावेज हैं। प्लाट राजेश कलंदरसिंह निवासी छत्रछाया कालोनी पीथमपुर (धार) से खरीदा था। प्लाट पर 4 जून को गए थे तो वहां पर अनिलकुमार शिवप्रसाद प्रजापत 475-सी प्रजापत नगर का बोर्ड लगा दिखा। उसका मोबाइल नंबर 94257-50402 लिखा हुआ है। प्लाट पर तारफेंसिंग भी कर दी गई है। प्लाट नंबर 163 लिखा है। प्रजापत को फोन किया तो उसका मोबाइल बंद था। जानकारी जुटाई तो पता चला कि प्रजापत, मोनू रामचंद्र चौरसिया निवासी मानसी पैलेस द्वारकापुरी का साथी है। चौरसिया की पुलिस और नगर निगम से सांठगांठ है। इस कालोनी के खाली प्लाटों के ये फर्जी दस्तावेज कब्जा करते हैं। चौरसिया पर मुकदमें दर्ज हैं। ज्यादातर मामले धोखाधड़ी के हैं। नवदुर्गा गृह निर्माण सहकारी संस्था मर्यादित के भी कुछ पदाधिकारी इनसे मिले हुए हैं। नागदावाला का कहना है कि गिरोह में उसका ड्रायवर मनीष बैरागी भी

‘निंदक नियरे राखिये…...’ याद रखा विधायक ने

शहर

‘निंदक नियरे राखिये…...’ याद रखा विधायक ने

इंदौर, नप्र। रमेश मेंदोला के पंडाल में चिंटू चौकसे को आरती के लिये बुलाया। आवभगत रही। दोनों तरफ के वे चेहरे थे, जो आमतौर पर तने रहते हैं। मेंदोला और चौकसे के बीच हमेशा सियासी खींचतान रही है। मेंदोला की दो नंबरी सियासत पर कब्जे के लिये कांग्रेस और चौकसे लंबे समय से जोर लगा रहे हैं। चुनाव भी लड़ चुके है। दो दिन पहले ही मेंदोला ने फोन कर चौकसे को गणेश जी की आरती का न्यौता दिया। चिंटू भी राजू भदौरिया, राजा चौकसे और लोकेश हार्डिया के साथ पहुंच गए। मेंदोला के यहां कांग्रेस से पहले कोई बड़ा चेहरा आया नहीं। चिंटू का मेंदोला ने स्वागत किया। जीतू यादव, चंदू शिंदे और भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा भी थे। मेल मिलाप के बाद मेंदोला ने चिंटू को आरती की थाली थमा दी। चिंटू को माइक भी दिया गया तो कहा कि हमारी लड़ाई विचारधारा की है। कोई मनभेद नहीं हैं। पार्टी की नीति और सिध्दांत पर काम करते हैं। जिस तरह शहर सफाई में साफ है, वैसे ही हर मामले में होना चाहिये। नफरत की बजाय प्रेम से रहना चाहिये। सुथरे माहौल को बनाए रखना चाहिये। चिंटू साथियों संग आधे घंटे तक पंडाल में रहे। लौटते वक्त मेंदोला ने आभार जताया कि आने के लिये धन्यवाद, जिस पर चौकसे ने कहा कि आपने बुलाया इसके लिये धन्यवाद। राजू भदौरिया और चंदू शिंदे भी चुनाव लड़ चुके हैं। झगड़ा हुआ, राजू को जेल जाना पड़ा था। इन नेताओं को हमेशा लड़ते ही देखा, लेकि

घर में लाखों की चोरी

शहर

घर में लाखों की चोरी

इंदौर. नप्र। खुड़ैल पुलिस ने अरुण चौहान निवासी श्री विनायक टाउनशिप देवगुराडिया की रिपोर्ट पर चोरी का केस दर्ज किया है। फरियादी ऑफिस चला गया था और घर पर कोई नहीं था। जब वापस लौटकर आया तो ताला टूटा हुआ था। अलमारी से डेढ़ लाख रुपए नकद और सोने-चांदी के जेवर गायब थे। यहां से लाखों का माल चोरी हो गया है। पुलिस को संदेही मुलजिमों के बारे में जानकारी मिल गई है। जल्द ही वो पुलिस की हिरासत में होंगे।

ट्रक और लोडिंग में टक्कर

शहर

ट्रक और लोडिंग में टक्कर

इंदौर. नप्र। आज सुबह एमआर-10 वाईनशॉप के सामने लोडिंग रिक्शा और गैस सिलेंडर से भरा ट्रक टकरा गया, जिसमें ड्रायवर घायल हो गए। मौके से श्याम यादव ने पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। लोडिंग रिक्शा के ड्रायवर को ज्यादा चोट लगी है।