पुरानी बस…... नई रंगत से दौड़ी!

· Indore

पुरानी बस…... नई रंगत से दौड़ी!

इंदौर. नगर प्रतिनिधि। मध्यप्रदेश राज्य परिवहन निगम बंद होने के दो दशक बाद आज से मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा शुरू हो रही है, लेकिन आगाज को लेकर जैसी उम्मीद थी, वैसा कुछ दिखाई नहीं दे रहा।

पुरानी बसों को नया नाम देकर दौड़ाया जा रहा है कि नई बसें जितनी चाहिए थीं, मिल नहीं पाई हैं। एआईसीटीएसएल के सीईओ अर्थ जैन की मानें तो बसों का जो बेड़ा अभी मौजूद है, उसमें अगले कुछ दिनों में बढ़ोतरी हो जाएगी। कुछ बसों को जरूर नई रंगत के साथ सड़क पर उतार रहे हैं।

बताते हैं कि सरकारी बसों को आज से शुरू जरूर किया जा रहा है, लेकिन पूरी ताकत से सड़क पर दौड़ने में वक्त लगेगा। जो कुछ तय किया था, उसमें से बहुत काम अभी बाकी हैं। फिलहाल तो बसों के नए रंग के अलावा कुछ नया नहीं दिख रहा। प्रायवेट बसवाले भी पहले की तरह ही काम कर रहे हैं। उन पर कोई असर नहीं हुआ।

दिखाई थी नई बसें

कुछ दिन पहले इंदौर में दो दिन की समिट हुई थी। वहां तमाम नई बसें खड़ी थीं। ऐसी लक्झरी बसें चलाने का दावा था, पर जब तक नई बसें नहीं आ जातीं, पुरानी से काम चलाया जा रहा है।