देश

30 हाल की खबरें

देश

स्कूल में कमी पर धरना... ज्ञापन

स्कूल में कमी पर धरना... ज्ञापन

गौतमपुरा. निप्र। शा.क.उ.मा. विद्यालय में मूलभूत सुविधाओं की कमी पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने कल तीन घंटे धरना-प्रदर्शन किया। एबीवीपी ने बीईओ को दिए ज्ञापन में बताया कि छात्राओं की संख्या के हिसाब से कक्ष कम हैं। प्रयोगशाला और खेल मैदान नहीं है। बाउंड्रीवॉल नहीं होने से सुरक्षा का खतरा है। 11 सितंबर को हुए जनविश्वास शिविर में तहसीलदार कुलदीपसिंह के व्यवहार का मुद्दा भी उठाया। जिला संयोजक (इंदौर ग्रामीण) शैलेंद्र चौहान और नगर मंत्री नीतिराज चौहान ने कहा कि प्रशासन को एक माह का समय दिया है। मांगों का निराकरण नहीं हुआ तो आंदोलन करेंगे।

प्रमुख खबरें

यूनिपोल से डर लगता है...

देश

यूनिपोल से डर लगता है...

सांवेर, । धरमपुरी में अंकुर रिहेब सेंटर के सामने यूनिपाल पर लगा पोस्टर फट गया और हवा में लटक रहा है। एजेंसी वाले ने पोल लगाने के लिए खुदाई की, जिसकी मिट्टी सड़क पर पड़ी है। लोगों को झुककर निकलना पड़ रहा है। मिट्टी और पोल नहीं हटाया तो हादसे का डर है।

भाई-बहन ने चढ़ाया गणेशजी को 400 डॉलर का हार

देश

भाई-बहन ने चढ़ाया गणेशजी को 400 डॉलर का हार

नवसारी। पंद्रह साल से अमेरिका में रह रहे भाई-बहन ने गांव के गणेशोत्सव में 400 डॉलर (करीब 40 हजार) का हार चढ़ाया। नवसारी के देवसर गांव में भीड़ लग गई। आसपास से भी हजारों लोग पहुंचे। यश पटेल और शिवानी 2009 से अमेरिका में हैं। होटल कारोबार से जुड़े हैं। पैतृक गांव आए हैं। गांव वालों ने 1001 रुपए का चंदा मांगा था। यश ने कहा कि हम वो तो दे ही रहे हैं… लेकिन अपनी तरफ से भी कुछ करना चाहते हैं। विसर्जन के एक दिन पहले हुई आरती में गणेशजी का श्र‍ृंगार हुआ। डॉलर से बनी माला पहनाई गई। देवसर की आबादी 8 हजार है। यहां के गांवों में कई एनआरआइ रहते हैं। ब्रिटेन, फ्रांस, इंग्लैंड, अमेरिका में युवा बसे हैं, जो गणेशोत्सव में आते हैं। नवरात्रि और दीवाली यहीं मनाते हैं। पड़ोस के वासंदा गांव में अमेरिका से आए सतीश पटेल ने भी मदद की है। भारी बारिश के बाद कई परिवार तबाह हो गए। बच्चों की पढ़ाई और घर बनाने के खर्च का वादा किया है। गणेशोत्सव में भी शामिल हुए। सदियों पुराने गणेश… विदिशा के सुनारी गांव में सदियों पुरानी गणेश-प्रतिमा मिली है। नदी की तलहटी से 5 फुट ऊंची प्रतिमा निकली। वजन 2 टन, 10 भुजाएं हैं। बलुआ पत्थर से बनी है। सिंचाई के पंपों से जब पानी खींचा गया, तो कुछ निशान दिखे। खुदाई के बाद प्रतिमा निकली। पुरातत्व विभाग को खबर की गई। जानकार बता रहे हैं कि करीब हजार साल पुरानी है। गांव वाले चाहते हैं कि म

हटना तो दूर... हिलेंगे भी नहीं ज्ञानेश कुमार

देश

हटना तो दूर... हिलेंगे भी नहीं ज्ञानेश कुमार

नई दिल्ली। ज्ञानेश कुमार (मुख्य चुनाव आयुक्त) तभी कुर्सी से हटेंगे, जब वे खुद इस्तीफा दें। उन्हें हटाना तो नामुमकिन जैसा है। छह माह पहले लोकसभा और राज्य सभा के सांसदों ने दस्तखत कर पहली कोशिश की थी, लेकिन सदन के मुखिया ने उस अर्जी को खारिज कर दिया। ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी बताई जा रही है। पहली सीढ़ी ये है कि लोकसभा में 100 और राज्य सभा में कम से कम 50 सांसद उनके खिलाफ वोट करें। वो अर्जी अगर स्पीकर और सभापति मान भी लें, तो जांच समिति बनेगी, जिसमें सुप्रीम कोर्ट और हाइकोर्ट के जज… एक कानूनी जानकार रहेंगे। उनकी रिपोर्ट भी खिलाफ आ जाए, तो ज्ञानेश कुमार को अपनी बात रखने का मौका मिलेगा। फिर भी अगर नाकामी (अक्षमता) और बेईमानी (कदाचार) साबित हो जाए, तो प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। फिर दोनों सदन में दो-तिहाई समर्थन चाहिए। वहां से भी हरी झंडी मिल जाए, तो राष्ट्रपति के पास बात जाएगी। उनका आदेश होने के बाद ही ज्ञानेश कुमार को हटाया जा सकता है। कुल मिला कर, कठिन और लंबी प्रक्रिया है। एक-एक जगह से हरी झंडी जरूरी है, जो कि मुश्किल है।

सबरीमला में सोने का मुकुट चोरी

देश

सबरीमला में सोने का मुकुट चोरी

तिरुवनंतपुरम्। केरल के सबरीमला में भगवान अय्यप्पा का 445.78 ग्राम (करीब आधा किलो) का सोने का मुकुट चुरा लिया गया। नकली 240 ग्राम का मुकुट रख दिया। जांच करवाने पर चोरी का पता चला। 55.75 सॉवरेन वजन का सोने का मुकुट 2012 में तमिलनाडु के भक्त ने दान किया था। इसे मंदिर के स्ट्रांग-रूम में रखा गया था। वहां सीसीटीवी की निगरानी नहीं थी। त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड के अध्यक्ष जयकुमार ने कहा कि सुरक्षा में लापरवाही की जांच की जाएगी। केरल हाइकोर्ट को सौंपी रिपोर्ट में चोरी का पता चला। कोर्ट की देखरेख में भगवान की सामग्री की लिस्ट बनाने का काम इन दिनों चल रहा है। इंवेंट्री के दौरान असली मुकुट चोरी होने का पता चला। नकली मुकुट कब, किसने, कैसे रखा, इसका पता लगाने के लिए पुलिस में एफआइआर दर्ज करवाई है। स्ट्रांग-रूम के कर्मचारियों पर शक की सुई है, क्योंकि तिजोरी की चाबी एक या दो जिम्मेदारों के पास ही रहती है। मुकुट चोरी और भगवान के जेवरात की जांच की जा रही है।

ताजा खबरें

मणिपुर में चार की हत्या

देश

मणिपुर में चार की हत्या

कामजोंग। मणिपुर के कामजोंग जिले के पिलोंग गांव में हथियारबंद लोगों ने चार गांव वालों की हत्या कर दी। हत्यारे, म्यामां से सीमा पार कर आए थे। कल शाम म्यामां बॉर्डर के पिलर नंबर 95 पर चासाड़ थाने से तीस किलोमीटर दूर म्यामां के बर्मी लोगों ने मणिपुर में हमला किया। पिता और लड़के के साथ दो और लोगों की हत्या के समय युवक कापिंग जैसे-तैसे जान बचा कर भाग निकला और चासाड़ थाने पहुंचा। थाना अधिकारी ने असम राइफल्स के जवानों की कंपनी बुलाई। मृतकों के शव अस्पताल भेजे। हत्यारे कुकी नेशनल आर्मी बर्मा के एनएबी गुट के होने का शक है।

युवती से दरिंदगी

देश

युवती से दरिंदगी

पटना। बिहार में युवतियों से छेड़छाड़, मारपीट और गंदी हरकतों की घटनाएं लगातार हो रही हैं। जमुई और समस्तीपुर के बाद बांका के मंदार पर्वत पर आधा दर्जन युवकों ने हैवानियत की है। मंदार पर्वत, बिहार में सैलानियों में लोकप्रिय है। यहां बीती रात छह युवकों ने युवती को घेर कर दरिंदगी की। वीडियो भी वायरल किया। पुलिस ने सोशल मीडिया पर वीडियो देखने के बाद घटना को संज्ञान लिया है। युवती ने भी रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने बताया कि मुलजिमों की पहचान कर ली है। गिरफ्तारी के लिए छापे मारे जा रहे हैं। वर्धा में गैंगरेप नागपुर। महाराष्ट्र के वर्धा में युवती (19) से गैंगरेप किया गया। पुलिस ने 5 मुलजिमों को गिरफ्तार कर लिया है।

संस्था की जमीन पर कब्जा...

देश

संस्था की जमीन पर कब्जा...

इंदौर, नप्र। बहुद्देशीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति जम्बूर्डी हप्सी की 110वीं बैठक हुई। सदस्यों को बताया कि 27 लाख का लाभ हुआ। संस्था के पास जमीन है, जिस पर गोदाम बनाकर खाद भंडारण किया जाएगा। सरकार द्वारा आवंटित खसरा नंबर 610 की एक हेक्टेयर जमीन पर दुकान निर्माण और गोदाम बनाने का ठहराव प्रस्ताव पास किया। कृषि विभाग के सहायक उप संचालक संदीप परमार, पूर्व सरपंच राधेश्याम पटेल, विधायक प्रतिनिधि सुभाष पटेल, सरपंच राधेश्याम, पूर्व संस्था अध्यक्ष बहादुरसिंह पटेल मौजूद थे। यहां हो रहे कब्जे की जानकारी एसडीएम और तहसीलदार को दी।

क्यों छूट जाते हैं कई अमीर लोग?

देश

क्यों छूट जाते हैं कई अमीर लोग?

01. किसान परिवारों के पास पीढ़ियों से चली आ रही खेती की जमीन है। रियल एस्टेट निवेशकों के पास बड़े लैंड बैंक हैं, जो अभी विकसित नहीं हुए हैं। किताबों (बुक वैल्यू) में उसकी कीमत नहीं दिखती है, लेकिन मार्केट वैल्यू अरबों में हो सकती है। अगर ये संपत्ति लिस्टेड कंपनी या ट्रैक होने वाली फर्म के जरिए नहीं हैं, तो हूरुन नहीं गिन पाता। मार्केट वैल्यू का अनुमान लगाना मुश्किल हो जाता है जब हालिया लेन-देन उपलब्ध न हों। आम किसान परिवार या रियल एस्टेट निवेशक असल में अरबों रुपये की संपत्ति का मालिक हो सकता है। 02. बहुत से लोग जानबूझकर दौलत नजरों से दूर रखते हैं। कंपनियों को अनलिस्टेड रखते हैं और संपत्ति को कई सदस्यों या ट्रस्ट में बाँट देते हैं। नकद, सोना-जेवर, कला संग्रह या क्रिप्टोकरेंसी सूची में शामिल करना असंभव है। विरासत वाली संपत्ति भी ऐसी ही होती है। परिवार की कुल दौलत बहुत बड़ी हो सकती है, लेकिन अगर वह कई नाम और संस्था में बंटी है, तो उसे पूरी तरह नहीं पकड़ पाते। लोग ऑफशोर ट्रस्ट, शेल कंपनियाँ और विदेश की कंपनियों के जरिए अपनी संपत्ति को इतना पेचीदा बना देते हैं कि पता लगाना नामुमकिन है। लिस्टेड कंपनी के बड़े शेयरहोल्डर की दौलत शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव से तय होती है। शेयर गिरे तो नेट वर्थ भी गिर जाती है। वहीं जिसके पास बड़े शहर के आसपास एकड़ो में विकसित होने योग्य जमीन है, या ऑफशोर में बड

हूरुन इंडिया की वेल्थ लिस्ट पर उठे सवाल, क्या छिपी हुई संपत्तियां रह जाती हैं अनदेखी?

देश

हूरुन इंडिया की वेल्थ लिस्ट पर उठे सवाल, क्या छिपी हुई संपत्तियां रह जाती हैं अनदेखी?

हुरुन इंडिया मुंबई से चलता है और एम3एम जैसे प्रायोजकों के साथ जारी किया जाता है। यह लिस्ट कंपनियों के हिसाब-किताब और रिसर्च पर बनती है। मकसद है कारोबारियों को बढ़ावा देना और उनकी कहानियाँ सामने लाना। भारत के सबसे अमीर लोगों के नाम, उनकी दौलत के आंकड़े सुर्खियाँ बन जाते हैं। क्या इस सूची में कई ऐसे लोग गायब हैं, जिनकी असली संपत्ति, कहीं अधिक है! हूरुन कहता है कि दौलत का आकलन ‘कला है और विज्ञान भी’। वे सार्वजनिक रूप से उपलब्ध जानकारी, शेयर होल्डिंग्स, कंपनी फाइलिंग्स और उद्योग विशेषज्ञों से बात करके सूची बनाते हैं, लेकिन यही उनकी सबसे बड़ी सीमा भी है। जो संपत्ति रिकॉर्ड में नहीं, वो गायब रह जाती है। लिस्टेड कंपनियों के शेयरों की कीमत को जोड़ा जा सकता है। निजी कंपनियों के लिए वे समान उद्योग की लिस्टेड कंपनियों के (पी/ई) रेशियो या हालिया फंडिंग राउंड का इस्तेमाल करते हैं।

जो दिखता है.. वही गिनता है...!

देश

जो दिखता है.. वही गिनता है...!

हुरुन इंडिया रिच लिस्ट भारत के सबसे अमीर व्यक्तियों की सालाना रैंकिंग है। सूची में कम से कम ₹1,000 करोड़ की संपत्ति वाले शामिल है। हुरुन रिपोर्ट की स्थापना 1999 में लंदन में रूपर्ट हूगेवर्फ ने की थी। भारत में इसे 2012 में अनस रहमान जुनाईद ने शुरू किया।

45 लाख की लागत के मछली मार्केट भूमिपूजन

देश

45 लाख की लागत के मछली मार्केट भूमिपूजन

देपालपुर। बड़े गांव के वार्ड 4 में कल पैंतालीस लाख रुपए की लागत से बनने वाले मछली मार्केट एवं ढाई लाख रुपए की लागत से नाली बनाने के काम का भूमि पूजन किया गया। नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि महेशपुरी गोस्वामी और पार्षद अनिल धाकड़ ने पूजा-अर्चना की। किरखेड़ा रोड से मुक्तिधाम तक नाली बनेगी। मंगलेश्वर मंदिर क्षेत्र में लंबे समय से मछली मार्केट को व्यवस्थित स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की जा रही थी। बाजार को व्यवस्थित स्वरूप दिया जाएगा।

‘पूरा महाराष्ट्र सूखा...’

देश

‘पूरा महाराष्ट्र सूखा...’

मुंबई। महाराष्ट्र के सहकारिता मंत्री बाबा साहब पाटिल ने कहा है कि भाजपा सरकार इस माह के आखिर में ‘सूखा’ घोषित कर रही है। मंत्री का कहना है कि पूरी जिंदगी में, इस तरह सूखा कभी नहीं देखा। सोयाबीन, कपास और गन्ना की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है। तय मानक के हिसाब से पूरा प्रदेश ‘सूखा’ है। महाराष्ट्र सरकार भी सर्वे करवा रही है और 5 अक्टूबर तक इसकी रिपोर्ट आ जाएगी। सरकार के अनुसार 20 जिलों में 20 दिन से बारिश नहीं हुई है। छह जिले अमरावती, सोलापुर, लातूर में तो आधी बारिश भी नहीं हुई है।

दादर कबूतरखाना शुरू नहीं तो जैन मुनि का आंदोलन

देश

दादर कबूतरखाना शुरू नहीं तो जैन मुनि का आंदोलन

मुंबई। जैन संत निलेश्चन्द्र विजय ने महाराष्ट्र के विकास मंत्री प्रभात लोढ़ा पर आरोप लगाया है कि जैन-समाज की भावना को आहत किया जा रहा है। यदि दादर कबूतरखाना फिर शुरू नहीं किया, तो आंदोलन करेंगे, धमकी दे रहे हैं संत। मुनि ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर से बात की है कि यदि यह मसला नहीं सुलझा तो गोदी जी पार्श्वनाथ जैन मंदिर के सामने धरना देंगे। मुनि का कहना है कि कबूतर या किसी भी पक्षी को दाना-पानी देने पर रोक गलत है। नवंबर में मुनि ने भूख-हड़ताल भी की थी। तब मुख्यमंत्री खुद आए थे और भरोसा दिया था, लेकिन अब तक रोक नहीं हटी है।

आगर-मालवा में कलेक्टर का घेराव, सड़क पर दाल-बाटी

देश

आगर-मालवा में कलेक्टर का घेराव, सड़क पर दाल-बाटी

आगर-मालवा। मध्यप्रदेश में किसानों ने विरोध का अनूठा तरीका अपनाया है। आगर-मालवा में कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया। ट्रैक्टर ट्रालियां लेकर पहुंचे थे। सड़क पर ही कंडे जलाए और बाटी बनाना शुरू कर दिया। कह रहे हैं कि जब तक मांग नहीं मानेंगे… यहीं रहेंगे, ऐसे ही खाना-पीना चलेगा। महिलाएं भी आएंगी। फसल बीमा योजना सहित तीन दर्जन मांग हैं। कह रहे हैं कि हर बार दिलासा मिलता है। छोटे अधिकारी आकर गुमराह कर जाते हैं। इस बार कलेक्टर से लिखित में चाहिए।

‘हनुमान अंश’ के नाबीना गायक का विदेश में इलाज कराएंगी अनुप्रिया

देश

‘हनुमान अंश’ के नाबीना गायक का विदेश में इलाज कराएंगी अनुप्रिया

सागर। फिल्म ‘हनुमान अंश’ में गाने वाले नाबीना सुनील लोधी का इलाज अब प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर (21) कराएंगी। सागर के सुनील बचपन से नाबीना हैं। लोक गीत गाते हैं। ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान…’ भजन कामयाब होने के बाद सीएम मोहन यादव से भी मिले थे। वहां से भी इलाज का वादा हुआ था। अब अनुप्रिया ने कहा है कि मैं उन्हें इंग्लैंड बुला कर इलाज कराऊंगी। खास डॉक्टर से अपॉइंटमेंट लिया है। आंखों की जांच मुंबई में होगी। फिल्म अब तक 400 करोड़ रुपए से ज्यादा कमा चुकी है।

बस में आग, 9 मौत

देश

बस में आग, 9 मौत

नोएडा। यमुना एक्सप्रेस-वे पर ए.सी. स्लीपर बस में देर रात आग लग गई। नौ यात्रियों की मौत हो गई, कई घायल हैं। 35 यात्रियों को राज कल्पना ट्रेवल्स कंपनी की बस नोएडा से यूपी के महोबा जा रही थी, तभी रात बारह बजे के लगभग बस में स्पार्किंग हुआ और आग लग गई। पूरी बस खाक हो गई। यात्री सो रहे थे। जैसे ही आग लगी देखी, तो यात्री कूद कर बाहर निकले। बस का एक ही दरवाजा संकरा होने से यात्री निकल नहीं पाए, तो खिड़कियों से कूदे। कई यात्री कूदने से घायल हो गए। आग में दर्जन भर यात्री घिर गए थे। इनमें से तीन ज्यादा झुलसे हैं। अब तक 9 मौत प्रशासन ने बताई है। आग बुझाने के लिए पांच फायर फायटर गाडि़यां पहुंचीं। 45 मिनट में आग बुझा दी। मरने वालों की पहचान नहीं हो सकी है। आग बुझाने के बाद फायर फायटर के जवान भीतर घुसे और शवों को निकाला। यात्री रिंकी राजपूत ने बताया कि वह नोएडा से बस में बैठी थी और नींद में थी, तभी हल्ला मच गया। वह भागी। उन्होंने देखा कि ड्रायवर की सीट के पास इंजन से आग लगना शुरू हुई थी। यात्री विश्वामित्र यादव ने बताया कि वे निकलने के लिए भागे। दम घोटने वाला धुआं था, फिर भी कूद कर निकले। जेवर टोल और फलौदा कट तक जाम लग गया था। यात्रियों का कहना था कि बस में सिर्फ एक छोटा-सा गेट होने से निकलने में मुश्किल हुई और कई यात्री झुलस गए।

‘आप यहां आए...’ किसलिए

देश

‘आप यहां आए...’ किसलिए

कोलकाता। बंगाल में भाजपा के दो बड़े नेताओं में जम कर कहासुनी हुई है। दमदम पार्क में कार्यक्रम था। विधायक पीयूष कनोडि़या और स्वास्थ्य मंत्री शराद्वत मुखोपाध्याय भिड़ गए। सिंडीकेट, रंगदारी और ठेके का आरोप लगाया। कनोडि़या ने कहा कि एक ही शख्स को 18 स्ट्रीट लाइट के ठेके कैसे मिल गए। उस पर किसका आशीर्वाद है। कनोडि़या ने मंत्री को बाहरी भी कहा। मंत्री ने माना कि हां, मुझे भी मनमानी की शिकायत मिली है। जांच करवा रहा हूं। कार्यक्रम खत्म होने के बाद दोनों के लोगों में हाथापाई की भी खबर है। बहस के वीडियो आम हो रहे हैं। कनोडि़या का कहना है कि दमदम पार्क मेरा पैतृक इलाका है। वहां कोई परेशान होगा, तो आवाज उठाऊंगा।

इंदौर में आ रहे 5 बड़े होटल प्रोजेक्ट

देश

इंदौर में आ रहे 5 बड़े होटल प्रोजेक्ट

ग्रैंड हयात : अरबिंदो हॉस्पिटल के पास 11.5 एकड़ में सेंट्रल इंडिया का सबसे बड़ा लग्ज़री होटल बनने जा रहा है। करीब 500 करोड़ की लागत वाले इस प्रोजेक्ट में 250 कमरे और कन्वेंशन स्पेस, स्पा, फिटनेस सेंटर और पूल भी होगा। ( ओपनिंग: 2029, डायरेक्टर संजय शुक्ला) ताज होटल : इंडियन होटल्स कंपनी सुपर कॉिरडोर पर 350 कमरों वाला सबसे प्रतिष्ठित ‘ताज’ होटल ला रही है। यह अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों और बड़ी शादियों के लिए एक नया केंद्र बनेगा। 50 हजार फुट में बैंकेट हॉल तैयार हो रहा है। (शुरुआत 3-4 वर्षों में, डायरेक्टर िपंटू छाबड़ा, राजेश मेहता) होटल क्राउन और सयाजी : एबी रोड, विजय नगर और बाईपास जैसे इलाकों में 350 कमरों वाला ‘क्राउन’ होटल आ रहा है। लोकल ब्रांड ‘सयाजी’ भी अपने नए विंग में 251 कमरे जोड़कर विस्तार कर रहा है। (शुरुआत 2026-2027) विवान्ता इन्दौर : 2.3 एकड़ में 180 से ज्यादा कमरों वाला यह 5-स्टार होटल तैयार हो रहा है, जिसमें रूफटॉप रेस्टोरेंट और शानदार बैंक्वेट स्पेस मिलेगा। (शुरुआत 2026-2027, अमलतास ग्रुप) नोवोटेल और इबिस : सुपर कॉरिडोर पर ग्लोबल ग्रुप एकोर के साथ मिलकर एक बड़ा प्रोजेक्ट आ रहा है। इसमें 170 कमरों का नोवोटेल और 140 कमरों का इबिस स्टाइल्स होटल विशेष रूप से कॉर्पोरेट और बिजनेस यात्रियों के लिए होगा। (शुरुआत 2029,पितृ पर्वत डेवलपर्स )

अलनीनो- भारत में 15 हजार मौत का अंदेशा

देश

अलनीनो- भारत में 15 हजार मौत का अंदेशा

नई दिल्ली। अलनीनो की वजह से गरमी की जो मार योरप झेल रहा है, वही भारत को झेलना पड़ सकती है। शिकागो की यूनिवर्सिटी ने अंदाजा लगाया है कि अगले साल भारत में भीषण गरमी पड़ेगी। 15 हजार से ज्यादा मौत हो सकती हैं। दुनिया में 5 लाख मौत का अनुमान है। कई इलाकों में सूखा पड़ सकता है। भारत में दिसंबर, 2026 से फरवरी, 2027 तक ही फर्क दिखना शुरू हो जाएगा। सीजन ठंड का है, लेकिन उमस रहेगी। वैज्ञानिकों का मानना है कि मार्च के पहले हफ्ते से ही गरमी शुरू हो जाएगी। दुनिया भर में तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ेगा। भारत में कई जगह पारा 44 डिग्री पार निकल जाएगा। दो दर्जन देशों की लिस्ट में भारत चौथा है। अफ्रीकी देशों में 66 हजार से ज्यादा मौत हो सकती हैं। इसमें नाइजीरिया 31 हजार, सूडान 17 हजार और चाड में 8 हजार मौत का अनुमान है। इंडोनेशिया और ब्राजील में भी बदहाली का अंदाजा है। गुजारिश की गई है कि देश अभी से तैयारी शुरू कर दें। सेहत-अलर्ट जारी करने का भी कहा है। पानी बचाने और पेड़ लगाने की बात रिपोर्ट में कही है।

जन सुराज पार्टी के नेता अनिल यादव पर गोली

देश

जन सुराज पार्टी के नेता अनिल यादव पर गोली

पटना। प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी के नेता अनिल यादव पर फायरिंग की गई। उन्हें पांच गोलियां लगी हैं। हालत नाजुक होने से मेदांता अस्पताल में रैफर किया है। कल रात यादव, चकरम अपार्टमेंट के बेसमेंट में बैठे थे, तभी हथियारबंद मोबाइक सवारों ने फायरिंग की। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार हमलावर तीन थे। पहले यादव को उदयन अस्पताल ले जाया गया, जहां प्रशांत किशोर पहुंचे और हालत नाजुक होने से मेदांता में भर्ती करवाया। प्रशांत ने बिहार में कानून व्यवस्था की बिगड़ती हालत पर सरकार को जिम्मेदार बताया। अनिल यादव, पटना नगर निगम के वार्ड चौबीस से चार बार पार्षद रह चुके हैं। अब उनकी पत्नी इस वार्ड से पार्षद हैं। राजद अध्यक्ष तेजस्वी यादव भी मेदांता अस्पताल पहुंचे और जानकारी ली।