भूटान में नाव पलटी, इंदौर के समाजसेवी की मौत...
Loading story...

इंदौर : नप्र। साउथ तुकोगंज की प्रिंसेस वेली बिल्डिंग में रहने वाले जयंती सिंघवी की भूटान में मौत हो गई है।
सिंघवी और उनके परिवार के लोग पिछले दिनों भूटान गए थे। नाव में यात्रा करने के दौरान वो पलट गई थी, जिसमें कई लोग डूब गए थे। कुछ लोगों को बचा लिया गया है। नाव डूबने से जयंती सिंघवी की मौत हो गई है। मुंबई की महिला भी साथ थी, जिनकी मौत भी हो गई। सिंघवी इंदौर के जाने-माने समाजसेवी होने के साथ लोगों की मदद के लिए हमेशा आगे रहते थे।