अगले साल तक चांदी चार लाख ~!

· Indore

अगले साल तक चांदी चार लाख ~!

इंदौर। औद्योगिक मांग बढ़ने और खदानों से चांदी की सीमित आपूर्ति के चलते दाम बढ़ने का अनुमान है। केडिया एडवाइजरी की रिपोर्ट के अनुसार, अगले छह महीनों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी 85-90 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती है। अभी भाव करीब 65 डॉलर प्रति औंस है।

रिपोर्ट में कहा है कि दिवाली 2027 तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी 120 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती है। रुपये-डॉलर की दर, आयात शुल्क और अन्य लागत को देखते हुए घरेलू बाजार में चांदी करीब 4 लाख रुपए किलो तक पहुंचने के आसार है। सितंबर 2026 में भाव करीब 2.34 लाख रुपए किलो था। इस हिसाब से करीब 71 फीसद तक तेजी की संभावना है। हाजर बाजार में कल चांदी 2 हजार रुपए टूटी थी जो आज रिकवर हो कर 1500 रुपए बढ़त पर है। इसी तरह सोना भी आज 400 रुपए की तेजी लिए हुए है।