खेल
सोना सहित चार पदक पक्के...

पिछली दफा दस मीटर एयर पिस्टल में भारत ने दो सोने और तीन चांदी के पदक जीते थे, लेकिन इस बार सूखा था, जिसकी भरपाई की कोशिश सुरुची सिंह और कमलजीत नेे की है। भारत को दूसरा सोना दिलाया है। क्वालिफाइंग राउंड में कमाल से ही पता चल गया था कि सोना आने वाला है, क्योंकि एशियाई रिकॉर्ड तोडक़र फाइनल में पहुंचे थे। 587 का स्कोर बनाया। फाइनल में भी कमाल रहे। 484.6 स्कोर के साथ सोना जीतने में कामयाब रहे। सुरुची-कमल की जीत से पहले भारत के खाते में चांदी आई थी जो 50 मीटर राइफल -3 पोजीशन में ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, रुद्राक्ष पाटिल और नीरज कुमार ने दिलाई। इसके पहले भारत दो पदक पक्के कर चुका था। मनुष शाह और दिया चितले मिक्स्ड डबल्स के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। टेबल टेनिस में आठ साल बाद मिक्स्ड डबल्स मेडल पक्का हुआ है। हांगकांग की दुनिया की नंबर 4 जोड़ी वोंग चुन टिंग और डू होई केम को 4 सेटों तक चले मैच में 11-6, 13-15, 11-9, 11-5 के अंतर से मात दी। जोशना चिनप्पा और वेलवन सेंथिलकुमार ने भी मिक्स्ड डबल्स स्क्वैश में मेडल पक्का किया है। 11-3, 11-5 के अंतर से फिलीपींस की जोड़ी को हरा सेमीफाइनल में हैं। महिला हॉकी टीम ने जापान को दी 3-1 से मात दे दी है। लगातार चौथी जीत है। आधा खेल बीतने पर 2-0 से आगे थे। जापान ने अंतिम क्वार्टर में कोशिश की, लेकिन अंतर 3-1 ही रहा। ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्टो की जोड़ी न



















