कभी बल्ले... तो कभी गेंद से... हार!

· Indore

कभी बल्ले... तो कभी गेंद से... हार!

कार्डिफ। पहले टी-20 में सौ रन से हारने वाली श्रीलंका, दूसरे में भी एकतरफा निपट गई है। बीस ओवर में 9 विकेट पर 145 रन बनाए थे, इंग्लैंड ने छह विकेट और 47 गेंद बाकी रहते बना लिए। तीन मैच की सीरिज भी नाम कर ली है।

टॉस हार पहले खेल रही श्रीलंका को पतुम निसंका ने अच्छी शुरुआत दिलाई। 5वें ओवर में टीम ने 50 का स्कोर पार कर लिया। दूसरे ओपनर लहिरू उदारा धीमे रहे। छठवेें ओवर में लियम डॉसन ने लगातार गेंदों पर उदारा और कमिल मिशारा को आउट कर दिया। उदारा ने 20 गेंद पर 21 रन बनाए। इसके बाद निसंका भी धीमे पड़ गए। 9वें ओवर की आखिरी गेंद पर जिमी ओवरटन ने 37 रन पर चलता कर दिया। वानिंदु हसरंगा ने 22 गेंद पर 27 रन बना श्रीलंका को 145 तक पहुंचाया। डॉसन ने तीन विकेट, जोफ्रा आर्चर और जेमी ओवरटन ने 2-2 विकेट लिए।

जोस बटलर और एन्यूरिन डोनाल्ड की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 28 गेंद पर 51 रन बना दिए। बटलर ने 16 गेंद पर 30 तो डोनाल्ड ने 13 गेंद पर 21 रन बनाए। हैरी ब्रुक ने 8 गेंद पर 23 बनाए। बचा काम टॉम बैंटन ने 52 रन की पारी खेल निपटा दिया। चमीरा, हसरंगा, मलिंगा, रत्नानायके को एक-एक विकेट मिला।