बुमरा को कप्तान नहीं बनाना चाहते थे

· Indore

बुमरा को कप्तान नहीं बनाना चाहते थे

मुंबई। अजीत अगरकर और बीसीसीआइ के बीच मतभेद के रोज खुलासे हो रहे हैं। रोहित, लक्ष्मण के बाद ताजा मामला जसप्रीत बुमरा से जुड़ा है। पद संभालने के बाद आयरलैंड से टी 20 सीरीज के लिए टीम चुनी थी। अगरकर रुतुराज गायकवाड़ को कप्तान बनाना चाहते थे। बीसीसीआइ जसप्रीत बुमरा के पक्ष में था। अगरकर के अडऩे के बावजूद बीसीसीआइ ने नहीं मानी। बाद में अगरकर का फैसला ही सही रहा कि बुमरा को ज्यादा काम सौंपन सही नहीं, लेकिन ऐसे फैसलों के लिए बीसीसीआइ की नहीं सुनना अगरकर पर भारी पड़ा।