श्रीलंका की धुलाई जारी, वन-डे में भी हार
Loading story...

चेस्टर ले स्ट्रीट। टी-20 सीरिज में सफाए के बाद वन-डे में भी इंग्लैंड ने श्रीलंका की वही नौबत की है। तीन मैचों की सीरिज का पहला मैच 89 रन से हरा दिया है। विल जैक्स ने आधी टीम बंडल कर जीत दिला दी। इंग्लैंड ने पहले खेल 48.1 ओवर में 265 रन बनाए। कप्तान हैरी ब्रुक ने 67, जो रूट ने 44 और विल जैक्स ने नाबाद 46 रन बनाए। श्रीलंका के लिए अशिता फर्नांडो और सचिंदू ने 3-3 विकेट लिए। सौ रन बनाने में श्रीलंका के आधे बल्लेबाज पैवेलियन पहुंच गए। दुनित वेलालगे (45) और कुशल मेंडिस (42) की बदौलत डेढ़ सौ पार पहुंचे और 176 तक आते-आते ऑलआउट हो गई। 36 ओवर ही खेल पाए। जैक्स पांच के अलावा दो विकेट जेमी ओवरटन ने लिए। रूट ने मुकाबले में तेईस हजार रन पूरे कर लिए। ऐसा करने वाले दुनिया के आठवें बल्लेबाज बन गए हैं।