हेड के शतक से पस्त जिम्बाब्वे
Loading story...

हरारे। ट्रेविस हेड के शतक से ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे को दूसरे वनडे में 84 रन से हरा दिया है। ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में 6 विकेट पर 356 रन बनाए। जवाब में जिम्बाब्वे 272 रन ही बना पाई। हेड ने 32 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और 75 गेंदों में शतक ठोक दिया। 112 रनों की आतिशी पारी खेली। मिचेल मार्श ने 52 गेंदों में अर्धशतक जमाया, जबकि कुपर कॉनोली ने 51 गेंदों में फिफ्टी जड़ दी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की शुरुआत धीमी रही। इन्नोसेंट काया, ब्रेंडन टेलर, क्रेग इरविन और सिकंदर रजा ने छोटी-छोटी साझेदारियां करके टीम को मैच में बनाए रखा, लेकिन रन-रेट बढ़ता जा रहा था। बाद में तेजी दिखाने के चक्कर में 272 रनों पर ढेर हो गए।