रिजवान पर रोक... सट्टेबाजी पर बात नहीं

· Indore

रिजवान पर रोक... सट्टेबाजी पर बात नहीं

इस्लामाबाद। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मोहम्मद रिजवान पर सट्टेबाजी को लेकर मीडिया से बात करने पर रोक लगा दी है। रिजवान ने पीसीबी से मीडिया के सामने बात रखने की इजाजत मांगी थी, लेकिन बोर्ड ने मना कर दिया। जांच एजेंसी ने मोहम्मद रिजवान से ऑनलाइन सट्टेबाजी, जुए और उनके पैसों के लेन-देन के सिलसिले में पूछताछ की थी। इंग्लैंड के लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के दौरान ही रिजवान और इमाम-उल-हक दोनों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए थे, जिनकी फॉरेंसिक जांच की जा रही है।