‘हनुमान अंश’ के नाबीना गायक का विदेश में इलाज कराएंगी अनुप्रिया
Loading story...

सागर। फिल्म ‘हनुमान अंश’ में गाने वाले नाबीना सुनील लोधी का इलाज अब प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर (21) कराएंगी। सागर के सुनील बचपन से नाबीना हैं। लोक गीत गाते हैं।
‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान…’ भजन कामयाब होने के बाद सीएम मोहन यादव से भी मिले थे। वहां से भी इलाज का वादा हुआ था। अब अनुप्रिया ने कहा है कि मैं उन्हें इंग्लैंड बुला कर इलाज कराऊंगी। खास डॉक्टर से अपॉइंटमेंट लिया है। आंखों की जांच मुंबई में होगी। फिल्म अब तक 400 करोड़ रुपए से ज्यादा कमा चुकी है।