अलनीनो- भारत में 15 हजार मौत का अंदेशा

· Indore

अलनीनो- भारत में 15 हजार मौत का अंदेशा

नई दिल्ली। अलनीनो की वजह से गरमी की जो मार योरप झेल रहा है, वही भारत को झेलना पड़ सकती है। शिकागो की यूनिवर्सिटी ने अंदाजा लगाया है कि अगले साल भारत में भीषण गरमी पड़ेगी। 15 हजार से ज्यादा मौत हो सकती हैं। दुनिया में 5 लाख मौत का अनुमान है। कई इलाकों में सूखा पड़ सकता है।

भारत में दिसंबर, 2026 से फरवरी, 2027 तक ही फर्क दिखना शुरू हो जाएगा। सीजन ठंड का है, लेकिन उमस रहेगी। वैज्ञानिकों का मानना है कि मार्च के पहले हफ्ते से ही गरमी शुरू हो जाएगी। दुनिया भर में तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ेगा। भारत में कई जगह पारा 44 डिग्री पार निकल जाएगा।

दो दर्जन देशों की लिस्ट में भारत चौथा है। अफ्रीकी देशों में 66 हजार से ज्यादा मौत हो सकती हैं। इसमें नाइजीरिया 31 हजार, सूडान 17 हजार और चाड में 8 हजार मौत का अनुमान है। इंडोनेशिया और ब्राजील में भी बदहाली का अंदाजा है। गुजारिश की गई है कि देश अभी से तैयारी शुरू कर दें। सेहत-अलर्ट जारी करने का भी कहा है। पानी बचाने और पेड़ लगाने की बात रिपोर्ट में कही है।