गुड्डू दिखने लगे हैं अब!

रीना बौरासी ने जो सियासी गियर बदला है, उसमें प्रेमचंद गुड्डू को ढूंढा जा सकता है, क्योंकि तेवर और जिद वही है। अभी तक किनारे-किनारे सियासत कर रही थीं, लेकिन राहुल गांधी की गूंज में जो दहाड़ लगाई है, उसने कांग्रेसियों को हैरान कर डाला है। सिर्फ पर्स ही नहीं खोला है, बल्कि सियासी वसूली के लिए जो किया जा सकता है, किया है और कह सकते हैं कि गूंज में जिन नेताओं की गूंज रही है, उसमें रीना शामिल हैं। हालांकि उमंग सिंघार कैंप में चली गई हैं, जो उनके पोस्टर-बैनर और विज्ञापनों में दिखाई दिया है। विपिन वानखेड़े को दरकिनार किया है, कहीं जगह नहीं मिली है और हिसाब बराबर करने के लिए ही सत्यनारायण पटेल और शहर कांग्रेस अध्यक्ष को साथ रखा है। हालांकि सांवेर में जो कांग्रेसी उछल-कूद कर रहे हैं, उनमें से कुछ सत्तू से दम लिए हुए हैं। बावजूद इसके रीना ने नजरअंदाज किया और पहला निशाना विपिन को रखा है। अध्यक्ष से रीना की ठीक-ठाक बन रही है और वहां भी मुकाबला गांव अध्यक्ष से ही है, इसलिए मिल-जुलकर पीछे करने की जुगत लगाई गई है!