‘तस्वीर ने रुख ही बदल दिया’

· Indore

‘तस्वीर ने रुख ही बदल दिया’

मंदाकिनी ने दाऊद इब्राहिम के साथ पुरानी तस्वीर पर कहा कि वह न तो दाऊद की मेहमान थीं और न बुलावे पर क्रिकेट मैच देखने पहुंची थीं। कार्यक्रम के सिलसिले में दुबई गई थीं और बाद में मैच देखने चली गईं जहां दाऊद भी बैठा था।

मंदाकिनी का कहना है उन्हें अंदाजा नहीं था कि वहां की तस्वीर उनकी पूरी जिंदगी पर भारी पड़ जाएगी। दाऊद से उनके रिश्ते की बातें शुरू हुईं। फिर शादी और बच्चा होने तक की बातें बना दी गईं। उन्होंने कहा कि इस विवाद ने फिल्मी करियर को बहुत नुकसान पहुंचाया। सफाई देती रहीं लेकिन उनकी बात से ज्यादा अफवाहों को जगह मिली। उस समय बात संभालने के लिये टीम भी नहीं होती थी इसलिए तस्वीर की कहानी फैलती गई।

मंदाकिनी का दर्द यह है कि 75 से ज्यादा फिल्मों में काम करने के बावजूद उनकी पहचान बार-बार उसी तस्वीर तक कर दी गई। राज कपूर की फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ से मिली शोहरत के बाद जो नाम उन्होंने अपनी मेहनत से बनाया था उस पर अफवाह का साया पड़ गया।