मेगा सेहत जांच कैंप में सर्जरी

· Indore

मेगा सेहत जांच कैंप में सर्जरी

बेटमा। मेगा हेल्थ चेकअप कैंप में आयुष्मान हॉस्पिटल बेटमा के गैस्ट्रो, लैप्रोस्कोपिक और लेजर सर्जन डॉ. मोहित डी. जैन ने लैप्रोस्कोपिक (दूरबीन पद्धति) अपेंडेक्टॉमी सर्जरी की। अपेंडिसाइटिस के दर्द से छब्बीस बरस का मरीज पीड़ित था। ऑपरेशन के दौरान पेट में जमा लगभग 50 मिलीलीटर मवाद को ड्रेन किया गया। संक्रमित अपेंडिक्स को लैप्रोस्कोपिक तकनीक से निकाल दिया गया। मरीज की सेहत में सुधार के बाद छुट्टी दे दी गई।