केरलम की सैलानी को अफगानिस्तान में रोका!

काबुल। अफगानिस्तान में घूम रही केरलम की सैलानी अरुणिमा आइपी को गिरफ्तारी की धमकी दी गई है। बामियान में अधिकारियों ने बैठा लिया। पांच घंटे पूछताछ की है। कहा कि यहां अकेले नहीं घूम सकती। अरुणिमा ने सोशल मीडिया के जरिये मदद की गुहार लगाई है। कह रही हैं कि मुझे धमकाया गया।
वो करीब तीन हफ्ते से अफगानिस्तान में घूम रही हैं। जलालाबाद में भी टोका गया था। परमिट की कोशिश की, तो इंकार कर दिया कि अकेली महिला को नहीं देते हैं । मोबाइल और दस्तावेज भी खंगाले। अधिकारियों ने कहा कि अफगानिस्तान में महिला के अकेले घूमने पर कार्रवाई का नियम है।
अरुणिमा ने लिखा है कि वह अब अफगानिस्तान में नहीं रुकना चाहती। उज्बेकिस्तान जाना है। भारतीय दूतावास से मदद मांग रही हैं। पांच घंटे पहले उन्होंने लिखा था कि मुझे गिरफ्तार किया गया, बाद में पोस्ट हटा दी और लिखा कि सिर्फ चेताया था। छह साल से घूम रही हैं। देश-दुनिया में जा चुकी हैं।