स्पेन में काम का कह कर थाइलैंड ले गए, अब फिरौती

· Indore

स्पेन में काम का कह कर थाइलैंड ले गए, अब फिरौती

नई दिल्ली। विदेशों में नौकरी का सपना दिखा कर पंजाब के युवाओं को ठगने वाले खान बाबा को गिरफ्तार करने के लिए छापे मारे जा रहे हैं। यह स्पेन, ऑस्ट्रेलिया और साउथ कोरिया में नौकरी दिलाने के लिए लाखों रुपए लेकर युवकों को थाइलैंड, केन्या और इरान भेज देता था। विदेश में नौकरी के लिए खान बाबा ने जिन लोगों से 15 लाख से 70 लाख रुपए तक ठगे थे, वे सभी नाई, ड्रायवर और पेट्रोल पंप पर काम करने वाले लोग थे। इन्हें जिन देशों में भेजा गया, वहां मामूली काम करते थे और बंधक बना लेते थे। इन्हें छुड़ाने के लिए विदेश मंत्रालय, गृह मंत्रालय और पंजाब के डायरेक्टर जनरल पुलिस को लिखा है। इंटरपोल की मदद से भी छुड़ाने की अपील केंद्र सरकार से की है।

पुलिस को की गई शिकायत में खान बाबा के अलावा विदेश भेजने वाला एजेंट संजीव कुमार शामिल था। इसी ने मनदीप और कुलराज को विदेश भेजने का इंतजाम किया था। संजीव ने विदेश भेजने के नाम पर पैसा लेने से इंकार किया है। संजीव और सुमरित मलेशिया भेजे गए हैं। वहां से स्पेन भेजने के लिए वीजा लेने को कहा गया। क्रिप्टो करंसी में पैसा लिया गया, लेकिन भेजा नहीं।