सोने की चमक बरकरार, लगातार तीसरे सप्ताह बढ़त की ओर कीमतें

· Main Edition

सोने की चमक बरकरार, लगातार तीसरे सप्ताह बढ़त की ओर कीमतें

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में तेजी बनी हुई है और कीमतें लगातार तीसरे सप्ताह बढ़त की ओर हैं। शुक्रवार की शुरुआती ट्रेडिंग में स्पॉट गोल्ड करीब 4,514.23 डॉलर प्रति औंस पर रहा।

बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक अमेरिकी डॉलर में कमजोरी और लंबी अवधि की बॉन्ड यील्ड को नियंत्रित करने के अमेरिकी ट्रेजरी के प्रयासों से सोने को सपोर्ट मिला है। इससे निवेशकों की सुरक्षित निवेश वाले एसेट के रूप में सोने में दिलचस्पी बनी हुई है।

भारत में भी सोने की कीमतों पर अंतरराष्ट्रीय बाजार की तेजी का असर देखा जा रहा है।