मीडिया ने ब्लैक-लिस्ट किया… तो ‘ट्रंप-टीवी’

वाशिंगटन। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद का टीवी चैनल शुरू करवा दिया है। व्हाइट हाउस की तरफ से ट्रंप-टीवी : द एसेंशियल स्टेशन की शुरुआत की है। ट्रंप के भाषण, सरकारी ऐलान और उनसे जुड़ी सभी खबरें इसी पर दिखेंगी।
व्हाइट हाउस में 20 लोगों की टीम चैनल को संभालेगी। कुछ चुनिंदा पत्रकारों को भी साथ जोड़ रहे हैं। ये इसलिए किया है, क्योंकि सीएनएन, एमएस नाऊ और पोलिटिको सहित छह चैनलों ने ट्रंप और उनकी खबरों को ब्लैक-लिस्ट कर दिया है। ट्रंप ने इन संस्थानों के कवरेज को फर्जी बताया था। तीनों संस्थानों ने अदालत का दरवाजा खटखटाया है। उनका कहना है कि पत्रकारों और प्रेस पर दबाव बनाया जा रहा है। आजादी छीन रहे हैं। अमेरिका के दूसरे मीडिया संस्थान भी एक हो गए हैं।
ट्रंप के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी है। अमेरिकी जज टिमोथी केली कल इस मामले की सुनवाई करेंगे। आठ साल पहले सीएनएन के पत्रकार जिम एकोस्टा के केस में उन्होंने ही सुनवाई की थी। व्हाइट हाउस की तरफ से कहा गया है कि आम जनता को धोखे से बचाने के लिए शुरुआत की है।