कलश वंदन यात्रा का समापन

· Indore

कलश वंदन यात्रा का समापन

चंद्रावतीगंज। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष पर निकाली गई विधानसभा स्तरीय कलश वंदन यात्रा का मंगलवार को चंद्रावतीगंज में समापन हुआ। यात्रा बरौली, रिंगनोदिया, धरमपुरी, तराना, कजलाना, कुड़ाना, सांवेर, पंचोला, शिवपुरा, खेड़ा और बालरिया होते हुए चंद्रावतीगंज पहुंची। कुंदकेश्वर महादेव मंदिर में कलश की पूजा की गई। महेश भदौरिया, मनोहर ठाकुर, राजेश चंदौरे, पप्पू अग्रवाल, मुन्नी बाई, मितेश घारू, विजय चंदौरे, दिनेश पटेल और आदर्श जैन आिद मौजूद रहे।