बेटमा में डोल ग्यारस पर नहीं बजेगा डीजे

· Indore

बेटमा में डोल ग्यारस पर नहीं बजेगा डीजे

इंदौर: नगर प्रतिनिधि। डोल ग्यारस पर इस बार बेटमा में डीजे नहीं बजाया जाएगा। झांकियों में बैंड-बाजे और आदिवासी नृत्य आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

बियानी गार्डन में शांतिसमिति की बैठक हुई। इस बार झांकियों का रास्ता भी बदला गया है। झांकियां मंडी प्रांगण से शुरू होकर गुरुद्वारे तक एक ही लाइन में जाएंगी। लोगों की सुविधा के लिए सड़क के एक तरफ दुकानें लगाई जाएंगी, जबकि दूसरी तरफ स्वागत मंच बनाए जाएंगे। इससे रास्ते में भीड़ और जाम की स्थिति से बचने की कोशिश की जाएगी। डोल ग्यारस पर शहर में 10 डोल, 4 अखाड़े और 6 झांकियां निकलेंगी।