'नशे और मोबाइल की लत से दूर'
Loading story...

महू। हायर सेकेंडरी स्कूल हरिफाटक महू में विद्यार्थियों को नशे और मोबाइल की लत के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए चौथा व्याख्यान किया गया। डॉ. राम आशीष शुक्ला ने विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों से होने वाले शारीरिक और मानसिक नुकसान की जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने की समझाइश दी। उन्होंने मोबाइल गेमिंग और मोबाइल की लत से पढ़ाई, नींद, एकाग्रता और जीवन पर पड़ने वाले असर के बारे में भी बताया। विद्यार्थियों ने सवाल पूछे, जवाब रिटायर्ड मेजर सौरभ शर्मा ने सरल तरीके से दिए। विजय सारनायक, अरुण सोलंकी, अर्चना तिवारी, गोपाल घोडेला, निलेश खेड़े, अभिषेक सिंह, रेखा पाटीदार, हेमलता, ममता साँखला और सीमा कुमावत मौजूद रहे।