99.60 अंक मिले... तो फिर से जांच, अब 100 मिले नंदिका को

· Indore

99.60 अंक मिले... तो फिर से जांच, अब 100 मिले नंदिका को

भोपाल। नंदिका गुप्ता ने वो कर दिखाया है, जिसके बारे में सोचने की हिम्मत भी कोई छात्र नहीं कर सकता। दसवीं की परीक्षा में 99.60 फीसद अंक आए थे।

रिवेल्यूएशन यानी दोबारा जांच का फार्म भरा। उनका मानना था कि अंक कट ही नहीं सकते। परिवार वालों ने भी समझाया, लेकिन नंदिका नहीं मानीं। अब नए रिजल्ट में उन्हें पूरे 100 फीसद अंक मिले हैं। अंग्रेजी और विज्ञान के नंबरों पर शक था। 2-2 नंबर बढ़ा कर देना पड़े हैं। मध्यप्रदेश में नंदिका उन चंद बच्चों में हैं, जिन्हें सीबीएसइ दसवीं की परीक्षा में 100 फीसद अंक मिले हैं। उनके बहादुर फैसले को देश भर में सराहा जा रहा है।