बड़े गांव में बिक रही नशे की पुड़िया...!

· Indore

बड़े गांव में बिक रही नशे की पुड़िया...!

देपालपुर. निप्र । बड़े गांव के आसपास के दर्जनों गांवों में नशे की पुड़िया आसानी से मिल रही है। कम उम्र के लड़के नशे की गिरफ्त में आते जा रहे हैं। देपालपुर के बरतला चौक, तवड़ी-खटवाड़ी रोड और वार्ड 8 सहित कुछ इलाकों के साथ सांतेर, बनेडिया और रंगवासा में भी नशे का कारोबार फैल रहा है।

बताया जा रहा है कि सीएम राइज स्कूल के पीछे झाड़ियों में नशे का अड्डा है। नशे की पुड़िया 400 से 500 रुपए की है। बच्चे नशे की िगरफ्त में आने से गांववालों की चिंता बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि यहां कई बार युवाओं को नशा करते हुए देखा गया है। वीडियो भी आए हैं। युवक अलग-अलग प्रकार के नशीले पदार्थों का सेवन करते नजर आते हैं। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

कार्रवाई की मांग : लोगों ने पुलिस एवं संबंधित विभाग से कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि समय रहते नशे की िबक्री और सप्लाई पर रोक नहीं लगाई गई तो कम उम्र के बच्चों पर पड़ सकता है। संदिग्ध स्थानों पर निगरानी बढ़ाने और नशे के कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होना चाहिए ।