मिल में सस्ती शकर, ग्राहकों को राहत नहीं

· Indore

मिल में सस्ती शकर, ग्राहकों को राहत नहीं

मिलों ने शकर के भाव घटा िदए है। करीब 47 रुपए किलो हो गई है। 18 अगस्त को 67 रुपए किलो थी। दो सप्ताह से भी कम समय में मिल स्तर पर शकर करीब 30 फीसद सस्ती हुई है। बावजूद खुदरा बाजार में शकर का औसत भाव 64-65 रुपए और थोक भाव 52-53 रुपए किलो है। कारोबारियों के पास महंगे भाव में खरीदा गया पुराना स्टॉक होने से खुदरा कीमतों में तुरंत कमी नहीं आई है।

उद्योग से जुड़े लोगों के अनुसार मिल भाव घटने का असर दुकानों तक पहुंचने में कम से कम 10 दिन लग सकते हैं। सरकार ने घरेलू बाजार में अतिरिक्त शकर देने के लिए निर्यात की 3 से 3.5 लाख टन शकर बेचने की अनुमति दी है। इससे आने वाले दिनों में कीमतों में और गिरावट की उम्मीद है।