जापान से अमेरिका पर हमला!

मध्यप्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं पिंटू जोशी, इसलिए जापान एशियाड पहुंच गए हैं और वजह कबड्डी एसोसिएशन के ऑल इंडिया अध्यक्ष वैभव गहलोत बने हैं, जो अशोक गहलोत के लड़के हैं। दोनों के पिता करीबी थे, अब पुत्र दोस्त हैं और पिंटू ने जापान से ही अमेरिका पर हमला बोला है, क्योंकि महापौर इन िदनों वही हैं। नेहरू स्टेडियम को राहुल गांधी की ‘गूंज’ के लिए देने में नगर निगम ने आनाकानी की थी और महापौर ने जो कहा था, वो कांग्रेसियों के लिए मुद्दा बन गया है।
कांग्रेस पर तंज था, तब तो कोई कुछ नहीं बोला, लेकिन भरपूर भीड़ आई और सरकारी आंकड़ा ही पचास पार जा रहा है। कांग्रेस के आंकड़े अपनी जगह हैं। जिसके बाद पिंटू कह रहे हैं कि महापौर का धन्यवाद, उन्होंने पहले ही समझ लिया था कि ‘गूंज’ के लिए कितनी भीड़ आने वाली है। इसीलिए तो स्टेडियम नहीं दिया और बड़े मैदान का कहा था, जिसके लिए आभार। इसे कहते हैं असली दिव्य-विजन! पढ़े-लिखे नेता का यही तो जलवा होता है कि दूर का देख लेता है!