तेजाजी मंदिर पहुंचे मन्नत के निशान
Loading story...

राऊ (निप्र.)। तेजा दशमी पर राऊ में धार्मिक आयोजन हुए। अलग-अलग इलाकों से मन्नत की छतरियां और निशान तेजाजी मंदिर पहुंचे। अखाड़ों के खलीफाओं और पहलवानों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। मंदिर समिति ने उस्ताद और खलीफाओं का स्वागत एवं सम्मान किया। विजय पाटीदार ने कहा कि राऊ की परंपरा रही है कि राजनीतिक विचारधारा अलग हो सकती है, लेकिन धर्म के मामले में सभी एक साथ रहते हैं और धार्मिक आयोजनों में राजनीतिक मतभेद पीछे छोड़ देते हैं।
नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेश पटेल, उमेश वर्मा पाटीदार, हरिशंकर, खलीफा भोले और बब्बू चौधरी आदि मौजूद रहे। कमल नगर, नेहरू नगर, शीतला माता कमेटी, बाड़ी मोहल्ला और श्रमिक कॉलोनी से अखाड़े पहुंचे। नगर परिषद सीएमओ रितेश पाटीदार की अगवाई में व्यवस्थाएं की गईं। बिजली कंपनी के एई तरुण चावला ने बिजली व्यवस्था संभाली।