शराब-कांड… उम्रकैद मुमकिन!

· Indore

शराब-कांड… उम्रकैद मुमकिन!

सागर। जहरीली शराब से 36 मौत के बाद पुलिस की तरफ से पहली कार्रवाई हुई है। बंडा और शाहगढ़ में एफआइआर हुई है। 33 को मुलजिम बनाया है। 19 गिरफ्तार हो गए हैं। 14 फरार हैं। मुख्य मुलजिम मनीष लोधी अब तक नहीं पकड़ाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच का इंतजार है।

इस मामले में कानून कहता है कि उम्रकैद या फांसी भी हो सकती है। पुलिस ने जो धाराएं लगाई हैं, उनमें कड़ी सजा का प्रावधान है। कानूनी जानकार अमित गोस्वामी कह रहे हैं कि इन धाराओं में दोष सिद्ध हो गए, तो उम्रकैद और फांसी भी संभव है। एफएसएल रिपोर्ट भी बहुत कुछ तय करेगी। पुलिस के लिए सबसे मुश्किल है हर मुलजिम की भूमिका साबित करना। पहली एफआइआर में 20 रुपए डिस्काउंट का भी जिक्र है।